Home ब्रेकिंग न्यूज गढ़चिरौली पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार कट्टर माओवादी किए गए ढेर..

गढ़चिरौली पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार कट्टर माओवादी किए गए ढेर..

0
389

 

हाल ही में खोले गए एफओबी कवंडे के पास महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादी समूहों की मौजूदगी के बारे में मिली विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर, एडिशनल एसपी एम रमेश और 12 सी 60 पार्टियों (300 कमांडो) और सीआरपीएफ के एक घटक के नेतृत्व में कल दोपहर को कवंडे और नेलगुंडा से इंद्रावती के तट की ओर भारी बारिश के बीच अभियान शुरू किया गया।

आज सुबह जब घेराबंदी की जा रही थी और नदी के किनारे की तलाशी ली जा रही थी,उस समय अचानक माओवादियों ने सी60 कमांडो पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके कारण सुरक्षा बलों ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई की। लगभग दो घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की तलाशी में 4 माओवादीयो के शव, एक स्वचालित सेल्फ लोडिंग राइफल, दो .303 राइफल और एक भरमार बंदूक बरामद की गई हैं। इसके अलावा, मौके से वॉकी-टॉकी, कैंपिंग सामग्री, नक्सली साहित्य आदि जब्त किए गए हैं।

शेष माओवादियों की तलाश के लिए इलाके में सर्च और नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here