राज्य सरकार घोट क्षेत्र की लंबित समस्याओं का समाधान करे!.. आज घोट नवेगांव में आयोजित जनआक्रोश आंदोलन में आंदोलनकारियों की एकमुखी मांग…

0
77

 

दिनांक 10 सितंबर 2025, घोट
चामोर्शी तहसील के घोट के पास स्थित नवेगांव में
राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (असो) दिल्ली जिला गढ़चिरोली तहसील शाखा घोट की ओर से
गढ़चिरोली जिले की सभी सड़कों का नवीनीकरण करने तथा घोट क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य शासन ने ध्यान देना चाहिए, गढ़चिरोली जिले की विभिन्न लंबित समस्याओं की ओर राज्य शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए विराट जनआक्रोश आंदोलन आज संपन्न हुआ। इस आंदोलन का नेतृत्व डॉ.प्रणय खुने प्रदेशाध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन, डॉ. भारत खटी प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन, ज्ञानेंद्र विश्वास राष्ट्रीय प्रवक्ता मानवाधिकार संगठन ने किया।

प्रमुख वक्ता – प्रकाश गेडाम, रेखा डोलस
प्रमुख अतिथि – अशोक पोरेड्डीवार, नामदेव सोनटक्के, अनीता रॉय, जाहेदा शेख, अनीता मडावी उपस्थित थे।
अध्यक्षता – डॉ. प्रणय खुने ने की।
मार्गदर्शन – प्रकाश भाऊ गेडाम, रेखा डोलस, अशोक पोरेड्डीवार, नामदेव सोनटक्के, जाहेदा शेख, स्नेहा मेश्राम आदि ने किया।

आंदोलन की शुरुआत महाराष्ट्र गीत से की गई।
कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष रमेश अधिकारी ने किया,
आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष अनुभव उपाध्ये ने किया।

आंदोलन की प्रमुख मांगे –

1. घोट रेगडी क्षेत्र के 14 गांव के नागरिकों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाए।

2. अतिक्रमित भूमि के पट्टे तुरंत दिए जाएं।

3. घोट तहसील का निर्माण किया जाए।

4. साखरदेव देवस्थान को पर्यटन स्थल घोषित किया जाए।

5. मुतनूर और कोठरी पर्यटन स्थलों का विकास किया जाए।

6. घोट क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध हो, इसके लिए उद्योग स्थापित किए जाएं।

7. चामोर्शी-मूल मार्ग की तत्काल मरम्मत हो।

8. गढ़चिरोली जिले के अहेरी तहसील की विभिन्न सड़कों की मरम्मत की जाए।

9. पोहर नदी पर पुलिया के पास सड़क दुरुस्त की जाए।

10. सुरजागढ़ और कोणसरी स्थित लॉयड मेटल कंपनी में स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को प्राथमिकता दी जाए।

11. दिना बांध की ऊँचाई और जलस्तर बढ़ाने के लिए गहराईकरण किया जाए।

12. चामोर्शी तहसील में शराबबंदी को कड़ाई से लागू किया जाए।

13. मछली–चापलवाड़ा बस सेवा शुरू की जाए।

14. घोट–नवेगांव मार्ग की तुरंत मरम्मत की जाए।

15. दिना बांध परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाए।

16. घोट–नवेगांव मार्ग की तत्काल दुरुस्ती की जाए।

17. चामोर्शी में एमआईडीसी स्थापित की जाए।

18. घोट मार्ग से जिला परिषद स्कूल तक सड़क तुरंत मरम्मत की जाए।

 

जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए और राज्य सरकार घोट क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान दे, इस उद्देश्य से विराट जनआंदोलन 10 सितंबर 2025, बुधवार को आयोजित किया गया।

घोट क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने इस जनआंदोलन में बड़ी संख्या में भाग लिया।

इस मौके पर आंदोलन को सफल बनाने में योगदान देने वाले पदाधिकारी और कार्यकर्ता  सहित जिलाध्यक्ष रमेश अधिकारी, आसिफ सैय्यद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत शहा, जिला उपाध्यक्ष नानू उपाध्ये, किशोर कुंडू, गढ़चिरोली तहसील अध्यक्ष मोरेश्वर भांडेकर, तहसील सचिव दीपक सातपुते, चामोर्शी तहसील सचिव संतोष बुरांडे, महिला आघाड़ी अध्यक्ष विशाखा सिंह, महेंद्र मडावी, दिनेश मजुमदार, किशोर देवतळे, शरीफ शेख, लीना विश्वास, मेघा कुमरे, जितेन शहा, राकेश शेमले, सचिन साखरकर, प्रियंका शेमले, सुमन नेवारे, भोलू पठान और अन्य कार्यकर्ताओं ने अथक प्रयास किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here