Home राजकीय कांग्रेस द्वारा धार्मिक स्थल पर राजनीतिकरण करने का विरोध करेंगे…नितेश राणे।

कांग्रेस द्वारा धार्मिक स्थल पर राजनीतिकरण करने का विरोध करेंगे…नितेश राणे।

0
438

गडचिरोली जिले मे पिछले आठ दिनों से गडचिरोली काँग्रेस कमिटी के द्वारा “दर्शन दीजिए देवा भाऊ” इस अभियान के अंतर्गत सेमाना देवस्थान नाम के धार्मिक स्थल पर राजनीतिक फायदा उठाने के लिए आने वाली 6 जून को अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए महायज्ञ करने का आयोजन काँग्रेस पार्टी द्वारा किया जा रहा है इस प्रकार किसी धार्मिक स्थल का राजनीतिक उपयोग काँग्रेस पार्टी द्वारा किये जाने के कोशिश पर सत्ताधारी भाजपा, शिवसेना पार्टी के द्वारा अभी तक किसी प्रकार का विरोध नही किया गया है। इस वजह से हिंदू जनता की धार्मिक भावना भडकाने की कोशिश काँग्रेस पार्टी के द्वारा किये जाने की बात पर सत्ताधारी पार्टीयो ने मौन रखने के कारण आम लोगो के बीच अनेक प्रकार के सवाल उठाये जा रहे है.


इस विषय पर आज गडचिरोली जिले मे आए राज्य के मत्स्य विभाग के मंत्री नितेश राणे को पूछे जाने पर उन्होने कहा की काँग्रेस पार्टी द्वारा जो धार्मिक स्थल पर राजनीतिकरण करने की कोशिश की जा रही है इसका हम मुंहतोड जबाब देंगे और इस तरह से कांग्रेस पार्टी के द्वारा धार्मिक स्थल का घिनौना उपयोग करने का विरोध उस समय हमारे पार्टी द्वारा किया जायेगा।

आनेवाले 6 जून को महायज्ञ को राजनीतिक रूप देने का या फिर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को टार्गेट करने का जो प्रयत्न काँग्रेस पार्टी द्वारा किया जा रहा है उसके लिए सत्ताधारी पार्टी के द्वारा क्या जवाब दिया जाता है ये आनेवाली 6 जून को ही दिख पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here