नागपुर: गडचिरोली पुलिस (Gadchiroli Police) ने हनी ट्रैप (Honey Trap) मामले में कार्रवाई करते हुए नागपुर (Nagpur) से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए लोगों में एक पत्रकार, एक पुलिसकर्मी, सहित पांच लोग शामिल है। सभी आरोपियों में से एक महिला आरोपी फरार होने में कामयाब हो गई जबकि चार आरोपियोंको को पकड़कर पुलिस गडचिरोली रवाना हो चुकी है।
आरोपियों की पहचान पत्रकार रवि कांबले, पुलिसकर्मी सुशिल गवाई, साहिल अहीर सहित दो सेक्सवर्कर है। आरोपियों ने कॉल गर्ल के माध्यम से पीड़ित सिविल इंजिनियर से 10 लाख की डिमांड की थी।
मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी गडचिरोली में सिविल इंजिनियर पद पर कार्यरत है। उसे एमडी के साथ महिलाओं की लत थी। इसी कारण वह हमेशा सेक्स वर्कर के साथ होटलो में जाया करता था। चार दिसंबर को फरियादी ने हिंगणघाट की एक सेक्स वर्कर से मिलने नागपुर आया था और उसे हिंगना के एक होटल में लेकर गया। क्राइम ब्रांच में कार्यरत सुशिल गवई फरियादी का दोस्त है, उस रात वह भी उसी होटल में पहुंचा था।
आरोपी सेक्स वर्कर नागपुर शहर में पत्रकार और सह आरोपी रविकांत की भी दोस्त थी। वह उसे इसी तरह की जानकारी साझा करती थी।पीड़ित के सरकरी विभाग में इंजीनयर होने की जानकारी के बाद आरोपी सेक्सवर्कर ने इस बात की जानकारी रविकांत को दी।
आरोपी ने मौका का फायदा उठाकर रविकांत ने पहले पुलिसकर्मी सुशिल को फ़ोन किया और सेक्स वर्कर द्वारा बलात्कार का मामला दर्ज करने की बात कहकर 10 लाख रूपये मांगे। इसके बाद उसने फरियादी को भी कॉल किया उससे भी पैसे की मांग की।
बीते एक महीने से रविकांत अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर लगातार पैसे की मांग करता रहा। वहीं पैसे नहीं देने पर पुलिस में मामला दर्ज करने की धमकी देता। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर रविवार को पीड़ित ने गडचिरोली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत पर ही रात में गडचिरोली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम नागपुर पहुंची और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर गडचिरोली निकल गई।