Home राजकीय ग्रामीण गरीबों की जीवनरेखा मनरेगा को कभी बंद नहीं होने देंगे –...

ग्रामीण गरीबों की जीवनरेखा मनरेगा को कभी बंद नहीं होने देंगे – एडवोकेट विश्वजीत मारोतराव कोवासे.

0
363

मनरेगा बचाव संग्राम के तहत शिवणी में जोरदार विरोध प्रदर्शन…

गढ़चिरौली :
भारतीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को कमजोर करने और समाप्त करने की साजिश के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने जिले में आंदोलन छेड़ दिया है। मनरेगा बचाव संग्राम के तहत शिवणी में आयोजित विरोध प्रदर्शन में भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट विश्वजीत मारोतराव कोवासे ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि मनरेगा देश के ग्रामीण गरीब, मजदूर और किसानों के लिए केवल एक योजना नहीं, बल्कि जीवनयापन का आधार है। भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा को खत्म कर उसकी जगह VB RAM G नामक नई योजना लाने का निर्णय करोड़ों ग्रामीण मजदूरों के रोजगार पर सीधा हमला है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी बढ़ेगी और पूरी ग्रामीण अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी। कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर मनरेगा को बंद नहीं होने देगी और इसके लिए सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर गढ़चिरौली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र ब्राह्मणवाड़े, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष नितेश राठोड, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आदिवासी विभाग की राष्ट्रीय सचिव कुसुमताई आलाम, शहराध्यक्ष व नगरसेवक सतीश विधाते, नगरसेवक श्रीकांत देशमुख, तालुका कांग्रेस अध्यक्ष वसंत राऊत, जिला उपाध्यक्ष शंकरराव सालोटकर सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम में पंचायत राज सेल, अनुसूचित जाति विभाग, रोजगार सेल, परिवहन सेल, सहकार सेल के पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूर भाई-बहन भी मौजूद थे। सभी ने एकजुट होकर मनरेगा को बचाने का संकल्प लिया और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने मनरेगा को कमजोर करने या समाप्त करने का प्रयास जारी रखा, तो देशभर में व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा और सरकार को अपना फैसला वापस लेने पर मजबूर किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here