भारतीय जनता पार्टी – महिला आघाड़ी की ओर से कांग्रेस पार्टी का जाहीर निषेध…

0
51
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: 0; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 97.98015;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 38;

 

गडचिरोली :

भारतीय जनता पार्टी महिला आघाड़ी जिला गडचिरोली की ओर से कांग्रेस पार्टी का जाहीर निषेध किया गया। भाजपा महिला आघाड़ी प्रदेश सचिव सौ. रेखाताई डोलस के मार्गदर्शन में, भाजपा जिला महामंत्री सौ.गीता हिंगे और महिला आघाड़ी जिलाध्यक्ष व पूर्व नगराध्यक्ष सौ. योगिता प्रमोद पिपरे के नेतृत्व में इंदिरा गांधी चौक पर यह आंदोलन आयोजित किया गया।

 

इस दौरान भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया कि राजीव गांधी और सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की विचारधारा हमेशा समाज में विष फैलाने वाली रही है और नारीशक्ति का अपमान करने वाली है। प्रधानमंत्री पद देश का होता है, और उनकी माताजी के विषय में अपशब्दों का प्रयोग करना, इतना ही नहीं बल्कि उनका गलत चित्रण करना देश की समस्त मातृशक्ति का अपमान है। देश की मातृशक्ति कांग्रेस का ऐसा विष कभी सहन नहीं करेगी।

 

बिहार चुनाव के मुद्दे को आगे कर नारीशक्ति का अपमान व अनादर करने वाली कांग्रेस पार्टी का भाजपा महिला आघाड़ी की ओर से जाहीर निषेध किया गया।

 

इस आंदोलन में राज्य परिषद सदस्य डॉ. चंदा कोडवते, भाजपा जिला सचिव सौ. वर्षा शेडमाके, महिला आघाड़ी जिला महामंत्री सौ. अर्चनाताई बोरकुटे, श्रीमती प्रतिभाताई चौधरी, पूर्व नगरसेविका सौ. वैष्णवी नैताम, सौ. लता लाटकर, नीता उंदीरवाडे, महिला आघाड़ी जिला उपाध्यक्ष कविता उरकुडे, जिला सचिव सौ. अर्चना चन्नावार, जिल्हा कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी कलंत्री,भाजपा महिला आघाड़ी शहराध्यक्ष सीमा कन्नमवार, महिला आघाड़ी की सौ. भूमिका बर्डे, गीता कुळमेथे, अर्चना निंबोळ, रश्मि बाणमारे, वर्षा कन्नाके, सुरेखा कंचर्लावार, भूषणा खेडेकर, भारती खोब्रागडे समेत सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here