दो महिला कट्टर माओवादी ने किया गडचिरोली पुलिस बल के सामने आत्मसमर्पण…

0
369
डिकेएसझेडसीएम (दंडकारण्य स्पेशल झोनल कमिटी सदस्य) गिरीधर तथा डिव्हीसीएम संगिता के आत्मसमर्पण के बाद आज कंपनी क्र. 10 के दोन सेक्शन कमांडर ने किया आत्मसमर्पण…
गडचिरोली:सरकार द्वारा सन 2005 में घोषित आत्मसमर्पण योजना के कारण और हिंसा के जिवन से तंग आकर वरिष्ठ माओवादीयों समेत कई जहाल माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया हैं। साथ ही, आत्मसमर्पीत माओवादीयों के लिए पुलिस बल द्वारा चालाएं जाने वाले पुनर्वास योजना के चलते अबतक कुल 666 माओवादीयों ने गडचिरोली पुलिस बल के सामने आत्मसमर्पण किया हैं। आज तारिख 27 जुन 2024 को दो महिला जहाल माओवादी 1) बाली ऊर्फ रामबत्ती ऊर्फ झरीना नरोटे, प्लाटुन पार्टी कमिटी सदस्य / एरीया कमिटी सदस्य कंपनी क्र. 10, उम्र 28 साल, र. झारेवाडा, ता. एटापल्ली, जि. गडचिरोली व 2) शशीकला ऊर्फ चंद्रकला ऊर्फ सुनंदा ऊर्फ मनिषा ऊईके, प्लाटुन पार्टी कमिटी सदस्य / एरीया कमिटी सदस्य कंपनी क्र. 10, उम्र 29 साल, र. कटेझरी ता. धानोरा, जि. गडचिरोली इन्होने  पुलिस बल के सामने आत्मसमर्पण किया हैं।
आत्मसमर्पीत जहाल माओवादी के बारे मे जानकारी
1) नाम- बाली ऊर्फ रामबत्ती ऊर्फ झरीना नरोटे
 दलम में कार्यकाल
वर्ष 2010 में बतौर सदस्य के रुप में गट्टा दलममें भरती होकर कार्यरत।
वर्ष 2010 अखेर अहेरी दलम में तबादला होकर कार्यरत।
वर्ष 2016 मे अहेरी दलमसें कंपनी क्र. 10 में तबादला होकर कार्यरत।
वर्ष 2021 में पीपीसीएम/एसीएम (प्लाटुन पार्टी कमिटी सदस्य/एरीया कमिटी सदस्य) पद पर पदोन्नत होकर आज तक कार्यरत।
कार्यकाल में दर्ज अपराध…
      उसके खिलाफ आज तक कुल 21 अपराध दर्ज है। जिनमें 10 मुठभेड, 01 आगजनी, 01 अपहरण एवं 09-अन्य मामलों का समावेश है।
2) नाम- शशीकला ऊर्फ चंद्रकला ऊर्फ सुनंदा ऊर्फ मनिषा ऊईके
 दलम में कार्यकाल
वर्ष 2011 में बतौर सदस्य के रुप में टिपागड दलम में भरती होकर कार्यरत।
वर्ष 2013 मे टिपागड दलम से कंपनी क्र. 04 में तबादला होकर कार्यरत।
वर्ष 2021 मे कंपनी क्र. 04 सें कंपनी 10 में तबादला।
वर्ष 2023 में पीपीसीएम/एसीएम (प्लाटुन पार्टी कमिटी सदस्य/एरीया कमिटी सदस्य) पद पर पदोन्नत होकर आज तक कार्यरत।
*  कार्यकाल में दर्ज अपराध
      उसके खिलाफ आज तक कुल 08 अपराध दर्ज है। जिनमें 06 मुठभेड, 02 अन्य मामलों का समावेश है।
 आत्मसमर्पण के कारण
दलम के वरिष्ठ माओवादी कहते हैं की, आंदोलन एवं लोगो के लिए पैसा इकठ्ठा करो। वास्तव में इकठ्ठा किया गया पैसा वरिष्ठ माओवादी लोगो के विकास कार्य के लिए न करते हुए अपने व्यक्तीगत काम के लिए इस्तेमाल करते हैं।
वरिष्ठ माओवादी महिलाओं से भेदभाव जनक बर्ताव करते हैं।
वरिष्ठ माओवादी नेता केवल अपने फायदे के लिए गरिब आदिवासी युवाओ का इस्तेमाल करते हैं।
दलम मे रहते हुए शादी होने के बावजुद भी स्वतंत्र रुप से वैवाहिक जीवन जी नही सकते। पुलिस बल द्वारा चलाए जाने वाले नक्सल विरोधी अभियान के कारण जंगल में रहना मुश्किल हो गया हैं।
मुखबीर होने के संदेह पर हमारे भाई – बहनों को मारने को कहा जाता हैं।
मुठभेड के दौरान पुरुष माओवादी भागने में सफल हो जाते हैं, परंतू महिला माओवादी भागने में कमजोर पड जाती हैं, और वे मारे जाती हैं।
नक्सल दलम मे रहते समय दिन-रात भटकना पडता हैं। स्वास्थ की समस्य बढती हैं, फिर भी स्वास्थ समस्याओं पर ठिक से ध्यान नहीं दिया जाता हैं।
गडचिरोली जिले में तथाकथित क्रांती ने जनसमर्थन और समर्थन गवा दिया है।
 सरकार द्वारा घोषित ईनाम
महाराष्ट्र सरकारने बाली ऊर्फ रामबत्ती ऊर्फ झरीना नरोटे पर कुल 08 लाख रुपयों का इनाम घोषित किया था।
महाराष्ट्र सरकारने शशीकला ऊर्फ चंद्रकला ऊर्फ सुनंदा ऊर्फ मनिषा ऊईके पर कुल 08 लाख रुपयों का इनाम घोषित किया था।
 आत्मसमर्पण के बाद सरकार की और मिलने वाले ईनाम.
आत्मसमर्पण के बाद पुनर्वसन के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से बाली ऊर्फ रामबत्ती ऊर्फ झरीना नरोटे को कुल 05 लाख रुपयों का ईनाम घोषित किया हैं।
आत्मसमर्पण के बाद पुनर्वसन के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से शशीकला ऊर्फ चंद्रकला ऊर्फ सुनंदा ऊर्फ मनिषा ऊईके को कुल 05 लाख रुपयों का ईनाम घोषित किया हैं।
गडचिरोली पुलिस बल द्वारा चलाए जाने वाले प्रभावी माओवादी विरोधी अभियान के कारण और सरकारने माओवादीयों कों आत्मसमर्पण का सुनहरा अवसर उपलब्ध करा देने के कारण सन्मानपुर्वक जीवन बिताने के लिए वर्ष 2022 से 2024 तक कुल 19 जहाल माओवादीयों ने आत्मसमर्पण किया हैं। उक्त माओवादी के आत्मसमर्पण कर मुख्याधारा में लाने की कार्यवाही श्री. संदीप पाटील, विशेष पुलिस महानिरीक्षक (नक्सल विरोधी अभियान) नागपुर, श्री. अंकीत गोयल, पुलिस उपमहानिरीक्षक गडचिरोली परिक्षेत्र, श्री. नीलोत्पल, पुलिस अधीक्षक गडचिरोली के मार्गदर्शन में की गई हैं। साथ ही पुलिस अधीक्षक गडचिरोली श्री. नीलोत्पल ने आवाहन किया हैं की, पुलिस बल विकास कार्यो मे बाधा डालने वाले माओवादीयों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए सक्षम है, वही गडचिरोली पुलिस बल उन लोगों की मदद करेगी जो विकास के मुख्य धारा में शामिल होने और लोकतंत्र में सम्मान जनक जीवन जीने के लिए इच्छुक हैं, उन्हे गडचिरोली पुलिस बल पुरा सहयोग करेगा। इस लिए राह भटके हुए माओवादी मुख्यधारा मे शामिल होकर शांततापुर्ण जीवन व्यातीत करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here