देसाईगंज में राजनीतिक हलचल तेज!
सौ. निताताई संजय गुरु को राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) की ओर से नगराध्यक्ष पद की उमेदवारी घोषित.
अजित पवार की मौजूदगी में गूंजे पक्षप्रवेश के फटाके; देसाईगंज में उत्साह का माहौल…
देसाईगंज (जिला गडचिरोली) ::
राज्य में नगर परिषद चुनावों की सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव कार्यक्रम अपने अंतिम चरण में है और विभिन्न दलों में टिकट की हलचल जारी है। इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) ने देसाईगंज नगराध्यक्ष पद के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।
सामाजिक कार्यकर्ता और सक्रिय राष्ट्रवादी नेत्री सौ. निताताई संजय गुरु को देसाईगंज नगराध्यक्ष पद की आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया है।
इस मौके पर पूर्व नगराध्यक्ष जे़सा मोटवानी और वरिष्ठ अधिवक्ता संजय गुरु ने आज दिनांक 07 नवंबर 2025 को उपमुख्यमंत्री अजित पवार, प्रफुल पटेल, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रुपालीताई चाकणकर, गोंदिया जिले के पालकमंत्री इंद्रनील मनोहर नाईक और सुनील तटकरे की उपस्थिति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) में प्रवेश किया।
चुनाव के ठीक पहले हुई इस एंट्री से कांग्रेस पार्टी को करारा झटका लगा है, जबकि अजित पवार गुट को इससे स्पष्ट रूप से मजबूती मिलेगी। राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम की जोरदार चर्चा है और देसाईगंज की चुनावी जंग अब और भी दिलचस्प होती जा रही है।




