Home ब्रेकिंग न्यूज वैनगंगा नदी में डूबा मछूआरा – राजस्व विभाग ने चलाया खोज अभियान…

वैनगंगा नदी में डूबा मछूआरा – राजस्व विभाग ने चलाया खोज अभियान…

0
656

गड़चिरोली-आरमोरी महामार्ग पर स्थित गोगांव से सटी वैनगंगा नदी में मछलियां पकड़ते समय एक मछूआरा गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय राजस्व विभाग ने तत्काल नदी परिसर में पहुंचकर खोज अभियान चलाया। लेकिन अब तक नदी में बहे व्यक्ति का पता नहीं चल पाया। नदी में बहे व्यक्ति का नाम गड़चिरोली शहर के ढिमर मोहल्ला निवासी विकास बिसन मेश्राम बताया गया है।
इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार, गुरूवार 14 अगस्त की सुबह 11 बजे विकास और उसका एक मित्र मछलियां पकड़ने के लिए गोगांव से सटी वैनगंगा नदी में पहुंचे। इस बीच मछलियां पकड़ते समय विकास गहरे पानी में चले गया। जहां वह डूबने लगा। विकास द्वारा तैरने का पूरजोर प्रयास किया गया, लेकिन पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण वह बह गया। साथ मित्र ने इस घटना की जानकारी गोगांव के नागरिकों को दी। जिसके बाद घटना सूचना पुलिस को दी गयी। जानकारी के मिलते ही गड़चिरोली के नायब तहसीलदार चंदू प्रधान के नेतृत्व में मंडल अधिकारी रूपेश गोरेवार, ग्राम राजस्व अधिकारी वायकुले, राजस्व सेवक सुजाता शेंडे, सत्यवान भोयर, पुलिस पाटील उत्तम मुनघाटे, सपना रायपुरे के साथ आपदा प्रबंधन दल के पुलिस उपनिरीक्षक सुरेश चौधरी, पुलिस उपनिरीक्षक सुनील चव्हाण और उनकी टीम ने नदी परिसर में पहुंचकर विकास की तलाश आरंभ की। लेकिन देर शाम होने के बाद भी विकास का पता नहीं चल पाया। रात होने के कारण खोज कार्य बंद किया गया। शुक्रवार की सुबह नदी में एक बार फिर खोज कार्य चलाया जाएगा। ऐसी जानकारी नायब तहसीलदार प्रधान ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here