राष्ट्रवादी कांग्रेस के महिला जिलाध्यक्ष पद पर विराजमान हुई डॉ.सोनल कोवे..

0
492

 

 

गढ़चिरौली: महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी के गढ़चिरौली जिला अध्यक्ष के रूप में डॉ. सोनल कोवे को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रूपाली चाकणकर के आदेश पर की गई है। इस मौके पर सोनल कोवे ने बताया कि राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, अहेरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तथा पूर्व मंत्री राजे डॉ. धर्मरावबाबा आत्राम का आभार मानते हुए उनके मार्गदर्शन में एनसीपी जिला अध्यक्ष रवींद्र वासेकर के नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के लक्ष्यों और नीतियों को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाने का प्रयास जारी रखेंगी।

इस नियुक्ति से आने वाले समय में गढ़चिरौली जिले में महिलाओं को न्याय मिलने की संभावना है और पूरे जिले में एनसीपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है। उनके चयन पर उन्हें हर स्तर पर बधाई दी जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here