27-06-25
हेडरी स्थित लॉयड्स काली अम्मल मेमोरियल अस्पताल में हर एक व्यक्ति को आरोग्य सुविधा देने का निश्चय…
कोनसरी:
गढ़चिरौली जिले के सुदूर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में एक बड़ी उपलब्धि का अध्याय लिखते हुए, हेडरी स्थित लॉयड्स काली अम्मल मेमोरियल अस्पताल में 200वें बच्चे का जन्म दर्ज किया गया।
लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड (एलएमईएल) के प्रबंध निदेशक श्री बी. प्रभाकरन ने शुक्रवार को अस्पताल का दौरा किया और बच्चे को आशीर्वाद दिया तथा माता-पिता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर लॉयड्स काली अम्मल मेमोरियल अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों की समर्पित टीम को भी बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की भावना का और लोगों ने लॉयड्स काली अम्मल मेमोरियल (एलकेएएम) अस्पताल पर जो भरोसा जताया है, उसका उत्सव मनाने का अवसर है। जब हमने हेडरी में अस्पताल शुरू किया, तो हम स्थानीय समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते थे। आज, हमें खुशी और गर्व है कि हम अपने मिशन में सफल रहे हैं।”

गौरतलब है कि एलकेएएम अस्पताल ने 29 जनवरी 2024 को अस्पताल में पहले बच्चे के जन्म का उत्सव मनाया था। तब से डेढ़ साल के भीतर, अस्पताल में 200वें बच्चे का जन्म दर्ज किया गया है। इस प्रकार, औसतन हर महीने अस्पताल में 11 से अधिक प्रसव हो रहे हैं! यह सकारात्मक कहानी एटापल्ली तालुका के एक दूरदराज के इलाके में सामने आ रही है, जहाँ एलकेएएम अस्पताल स्थानीय समुदायों के लिए वरदान साबित हुआ है।
अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित 30 बिस्तरों वाले मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल को अतिरिक्त स्वास्थ्य सेवा खंडों को कवर करते हुए 100 बिस्तरों वाली सुविधा में विस्तारित करने का प्रस्ताव है। एलकेएएम अस्पताल में आने वाले रोगियों को एलएमईएल द्वारा मुफ्त वैद्यकीय परामर्श, दवाइयां, शल्यचिकित्सा, आवास और भोजन प्रदान कर रहा है।
200वें बच्चे के माता-पिता ने श्री बी. प्रभाकरन के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। हेडरी जैसे सुदूर इलाके में एलकेएएम अस्पताल की स्थापना करने की उनकी दूरदर्शी पहल इस समुदाय के लिए परिवर्तनकारी रही है।
एलकेएएम अस्पताल का उद्घाटन नवम्बर २०२३ में लॉयड्स इनफिनिट फाउंडेशन द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत किया गया था। इसकी स्थापना से पहले, हेडरी और आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों ने चिकित्सा सुविधाओं की भारी कमी से संघर्ष किया था। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच कई लोगों के लिए दूर का सपना था। मगर अब, एलकेएएम अस्पताल विशेषज्ञ डॉक्टरों और विजिटिंग कंसल्टेंट्स की एक समर्पित टीम हर मरीज को सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान करती है।




